1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Air India Delhi-Moscow Flight : एयर इंडिया ने मॉस्को की उड़ानों पर लगाई रोक,जानिए ये है वजह

Air India Delhi-Moscow Flight : एयर इंडिया ने मॉस्को की उड़ानों पर लगाई रोक,जानिए ये है वजह

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को देखते हुए बढ़े हुए खतरे के कारण एयर इंडिया ने मॉस्को की उड़ानों पर रोक लगा दी है।अभी तक हफ्ते में मॉस्को के लिए दो विमान उड़ान भर रहे थे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Air India Delhi-Moscow Flight: यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को देखते हुए बढ़े हुए खतरे के कारण एयर इंडिया ने मॉस्को की उड़ानों पर रोक लगा दी है।अभी तक हफ्ते में मॉस्को के लिए दो विमान उड़ान भर रहे थे। खबरों के अनुसार, एयर इंडिया की सभी उड़ानों का बीमा अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा किया जाता है। एयरलाइन उनमें से है जो यूक्रेन पर देश के हमले के बाद रूसी हवाई क्षेत्र का उपयोग करना जारी रखती है। एयर इंडिया ने रशियन एंबेसी को सूचित किया है कि वो सभी यात्रियों को रिफंड देगा।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इस फैसले के बाद फिलहाल एयर इंडिया ने अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। एयरलाइन ने दिल्ली-मास्को-दिल्ली मार्ग पर टिकट बेचना बंद कर दिया है और उड़ान की संभावनाएं स्पष्ट नहीं हैं। खबरों के अनुसार,रूसी दूतावास ने बुधवार को बताया था कि एयर इंडिया ने दिल्ली-मॉस्को-दिल्ली मार्ग पर टिकट बेचना बंद कर दिया है और उड़ान की संभावनाएं स्पष्ट नहीं हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...