मुंबई। फ्रेंच वर्कबुक के कवर पेज पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की तस्वीरें छाई हुई हैं। फ्रेंच वर्कबुक का इस्तेमाल हाईस्कूल के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में विश्व के इतिहास और संस्कृति के बारे में पढ़ाया जाता है। साल 2019 के ‘फायरवर्क्सज वर्कबुक’ के संस्करण में कई विश्व प्रसिद्ध जगहों और हस्तियों की तस्वीरें हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा भारत के दूसरे गौरव ताज महल की भी तस्वीर है।
वर्कबुक पूर्व मिस वर्ल्ड की तस्वीर के साथ इसमें मौजूद ‘नॉलीवुड और बॉलीवुड’ नामक चैप्टर में ऐश्वर्या राय बच्चन संबंधी कई सवाल भी हैं, इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के बारे में भी कुछ सवाल हैं।
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में फिल्म ‘मलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ ईविल’ में एंजेलिना जोली के किरदार को अपनी आवाज दी है। जो पिछले महीने भारत में रिलीज हुई थी।