मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ में नज़र आ चुकी एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का मंगलवार को निधन हो गया। फिल्म रेड में पुष्पा एक्टर सौरभ शुक्ला की मां के किरदार में नज़र आई थीं। इस फिल्म में पुष्पा की एक्टिंग के लिए खूब सराहना भी की गई थी।
बता दें कि 85वर्षीय पुष्पा हाल ही में फेवीक्विक की एड में नजर आई थीं और उसी के बाद से उनका नाम स्वैग वाली दादी कहा जाने लगा गया। परिजनों से पता चला कि पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते अपने घर में फिसल कर गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें फ्रैक्चर हुआ था।
Kabadiwali bani fixer dadi in a click jab usne apnayi ek awesome trick! #PhenkoNahiJodo #Fevikwik pic.twitter.com/PWW2qcmSxD
— Fevikwik (@Fevikwik_tweets) August 30, 2019
वहीं फिल्म रेड के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पुष्पा जोशी जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। मेरे डायरेक्शन करियर में रेड में आपको एक्टिंग करते देखना बहुत अहम था। आप सेट और उससे बाहर भी हंसमुख और जीवंत थीं। हम आपको बहुत मिस करेंगे।’