1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ajwain Ka Totka: बनते-बनते बिगड़ रहे हैं आपके काम या फिर असर नहीं कर रही है दवा इलाज तो करें ये टोटका

Ajwain Ka Totka: बनते-बनते बिगड़ रहे हैं आपके काम या फिर असर नहीं कर रही है दवा इलाज तो करें ये टोटका

पर क्या आप जानते हैं अजवाइन के सेवन के साथ साथ इसका टोटका करने से लाइफ में कई दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है।आज हम आपको कुछ ऐसे ही टोटकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे अपना कर आप कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Ajwain Ka Totka: बदलते मौसम में  सर्दी जुकाम और बुखार व अन्य दिक्कतें हो सकती है। बदलते मौसम की छोटी मोटी दिक्कतों से बचने के लिए कई लोग अजवाइन का इस्तेमाल करते है। अजवाइन जो करीब करीब हर भारतीय घर के किचन में मौजूद होती है। सर्दियों में कई लोग इसका सेवन ठंड और सर्दी में होने वाली छोटी मोटी दिक्कतों से बचने के लिए करते हैं।

पढ़ें :- Ashunya Shayan Vrat 2023 : पुरुष धर्मपत्नी के लिए के लिए रखते हैं अशून्य द्वितीया का व्रत , बना रहता है सात जन्मों तक साथ

पर क्या आप जानते हैं अजवाइन (Ajwain) के सेवन के साथ साथ इसका टोटका करने से लाइफ में कई दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है।आज हम आपको कुछ ऐसे ही टोटकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे अपना कर आप कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते है।

अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान है तो आप अजवाइन का टोटका (Ajwain Ka Totka) कर सकते हैं। इसके लिए रात में लाल कपड़े में अजवाइन लपेट कर बेड के सिरहाने रख दें। सुबह उठकर किसी जरुरतमंद या गरीब को दान कर दें। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा।

इसके अलावा अपने घर में सुख समृद्धि बनाएं रखने के लिए पानी में अजवाइन डालकर पौधों को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है। इसके अलावा अगर कोई लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से परेशान है और इलाज और दवा असर नहीं कर रही है।

तो चिकित्सीय उपचार के साथ साथ अजवाइन का यह टोटका (Ajwain Ka Totka)  अपना सकती हैं। इसके लिए अपने वजन के बराबर अजवाइन लें और नजर उतार लें। इस अजवाइन (Ajwain)  को बहते पानी में बहा दें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रहा या फिर बनते बनते काम बिगड़ जाते हैं तो आप बुधवार के दिन अजवाइन का दान करें। बिगड़ते काम बनने लगेंगे।

पढ़ें :- Margashirsha 2023 : 28 नवंबर से होगी मार्गशीर्ष माह की शुरुआत, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...