1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Akanksha Dubey Case: आकांक्षा की मौत पर भोजपुरी अभिनेत्रियों ने उठाया बड़ा सवाल, कहा-.हर ख़ुदकुशी करने वाले का कोई ना कोई कातिल ज़रूर होता है

Akanksha Dubey Case: आकांक्षा की मौत पर भोजपुरी अभिनेत्रियों ने उठाया बड़ा सवाल, कहा-.हर ख़ुदकुशी करने वाले का कोई ना कोई कातिल ज़रूर होता है

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद लगातार सवाल उठ रहे हैं। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। अभिनेत्री ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, भोजपुरी गायक समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Akanksha Dubey Case:  भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद लगातार सवाल उठ रहे हैं। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। अभिनेत्री ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, भोजपुरी गायक समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वहीं, आकांक्षा की मौत के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की तरफ से लगातार सवाल उठाया जा रहा है।

पढ़ें :- यूपी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर निगम को 10 करोड़ रुपए देकर प्रोत्साहित किया जाएगा : सीएम योगी

अभिनेत्री काजल राघवानी ने इंस्टग्राम पर आकांक्षा दुबे की तस्वीर को शेयर करते हुए दुख जताया है। उन्होंने अपनी इंस्टग्राम पोस्ट पर लिखा है कि, ‘तुम्हारा डर सही साबित हुआ आज, और तुमने अपने डर को अपनी बहादुरी के सामने जीता दिया। दूसरे शूटिंग पर जाने से पहले तुमने अपनी सबसे शेयर की थी। अब जिस बात का डर था तुम्हें जिस बात की फिक्र थी शायद अब नहीं होगी, अब जहां भी हो शेरनी बनकर ही रहना और अपने हर सपने पूरे करना। इसके साथ ही लिखा है कि, उम्मीद है तुम्हें वो हर खुशी मिलेगी जो तुम्हें यहां नहीं मिल पाई। मगर मैं ये भी कभी नहीं यकीन करूंगी के तुम खुदको खत्म कर सकती हो। बाकी इश्वर है और तुम्हारे जान की कीमत आज नहीं तो कल वो जरूर चुकवाएंगे।

डिंपल सिंह ने उठाया सवाल
आकांक्षा दुबे की मौत पर अभिनेत्री डिंपल सिंह ने इंस्टग्राम पर लिखा है कि, कभी सोचा नहीं था कि ऐसा भी होगा…प्यार जीना सिखाता है जान लेना नहीं….दिखाई नहीं देता, पर शामिल ज़रूर होता है..हर ख़ुदकुशी करने वाले का कोई ना कोई कातिल ज़रूर होता है। लड़कियों हिम्मत रखो इतनी जल्दी हार नहीं मानते है बहुत लम्बी ज़िन्दगी है।

पढ़ें :- Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मिले एनसीपी चीफ शरद पवार, जानिए कारण?

अक्षरा सिंह ने उठाया सवाल
वहीं, अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि, क्या लिखूं क्या कहूं समझ नहीं आ रहा? कल का तुम्हारा मेसेज कहां हो दीदी वाराणसी में? मुझे अब तक यक़ीन नहीं हो रहा है ये वही इतनी बहादुर लड़की है जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर ज़िंदगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक़्त है जागो और कुछ ग़लत करने से पहले अपने माता-पिता का एक बार सोचो।

सच्चाई उसके साथ ही चली गईः निशा दुबे
अभिनेत्री निशा दुबे ने आकांक्षा दुबे की मौत पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा है कि, सुबह से सदमे में हूं समझ नहीं आ रहा क्या बोलू क्या लिखू… एक बात दिल को झकझोर दे रही की आख़िर क्या बात होगी की आकांक्षा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इस तरह से लाइव आना रोना और उसके बाद ये सुसाइड कुछ समझ पाना मुस्किल है। एक बात तो साफ़ है जिस भी वजह से आकांक्षा ने आत्महत्या की हो ये दुख उसके मां पिताजी को ही उठाना पड़ रहा है लोग आज बात करेंगे कल भूल जायेंगे, सब अपने काम अपने लाइफ में व्यस्त हो जाएंगे पर एक बच्चे को जन्म देने वाली मां और उसके पिता पर क्या गुजर रही होगी इसका अंदाज़ा भी नहीं है किसी को? कोई भी कदम उठाने के पहले सबसे पहले अपने घर अपने परिवार के बारे म सोचना चाहिये। इसके साथ ही लिखा है कि, सच्चाई उसके साथ ही चली गई…।

पढ़ें :- सभी निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि मिलकर नये भारत का 'नया उत्तर प्रदेश' बनाएं : ए0के0 शर्मा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...