समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला है। ये हमला उन्होंने डीएपी खाद पर बढ़े दामों को लेकर बोला है। अखिलेश यादव का आरोप है कि भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के ये अत्याचार बंद करके डीएपी पर बढ़े दामों को वापस लेना चाहिए।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला है। ये हमला उन्होंने डीएपी खाद पर बढ़े दामों को लेकर बोला है। अखिलेश यादव का आरोप है कि भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के ये अत्याचार बंद करके डीएपी पर बढ़े दामों को वापस लेना चाहिए।
भाजपा राज में किसानों पर दोगुनी मार!
किसान पहले से ही फसल का उचित दाम न मिलने के कारण परेशान हैं लेकिन अब उनकी परेशानी और बढ़ चुकी है क्योंकि DAP के दाम में ₹300 तक की वृद्धि हो चली है।
भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार बंद कर बढ़े हुए दामों को वापस ले। pic.twitter.com/IFj9A2P1l8
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 25, 2021
पढ़ें :- Lok Sabha Elections: दूसरे चरण का आज थम जायेगा प्रचार, UP की इन सीटों पर होगी वोटिंग
अखिलेश ने ट्वीट करके कहा है कि, भाजपा राज में किसानों पर दोगुनी मार! किसान पहले से ही फसल का उचित दाम न मिलने के कारण परेशान हैं लेकिन अब उनकी परेशानी और बढ़ चुकी है क्योंकि DAP के दाम में 300 रुपये तक की वृद्धि हो चली है। भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार बंद कर बढ़े हुए दामों को वापस ले।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में डीएपी के 50 किग्रा के एक बैग की कीमत 1200 रुपये थे, लेकिन निजी क्षेत्र पीपीएल व जीएसएफसी ने इसका प्रिंट रेट 1500 रुपये कर दिया है।