1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- अयोध्या मामले में रात के अंधेरे में रखवा दी गईं थी मुर्तियां

अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- अयोध्या मामले में रात के अंधेरे में रखवा दी गईं थी मुर्तियां

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। ज्ञानवापी को अयोध्या से जोड़ते हुए अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुछ भी कर सकती है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

अयोध्या। वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। ज्ञानवापी को अयोध्या से जोड़ते हुए अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुछ भी कर सकती है। अयोध्या में भी भाजपा ने रात के अंधेरे में मुर्तिया रख कर के विवाद को जन्म दिया था। बुधवार शाम अखिलेश अयोध्या में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।

पढ़ें :- JEE Main Result 2024 : जेईई मेन रिजल्ट जारी, नीलकृष्ण बने ऑल इंडिया टॉपर; 56 छात्रों को 100 परसेंटाइल

इस दौरान उन्होंने कहा कि ”अयोध्या से बेहतर कोई नहीं जानता होगा, एक समय ऐसा था कि रात के अंधेरे में मूर्तियां रख दी गईं। बीजेपी कुछ भी कर सकती है। बीजेपी कुछ भी करा सकती है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अंग्रेजों की तरह ‘बांटों और राज करो’ फॉर्म्युले पर चल रही है। अखिलेश यादव ने कहा, ”ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा उठाया जा रहा है। यह स्मोक स्क्रीन है। यह मुद्दा भाजपा जानबूझकर उठा रही है। इससे पहले बस्ती में उन्होंने कहा, ”जहां तक धार्मिक स्थानों का सवाल है, भाजपा को 1991 ऐक्ट की परवाह नहीं है। भाजपा जानती है कि बुनियादी सवालों पर चर्चा होगी तो उसका सफाया हो जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...