1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से मिले अखिलेश यादव, जानिए कारण

Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से मिले अखिलेश यादव, जानिए कारण

समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव (Chief Minister Chandrashekhar Rao) से मुलाकात की। इस दौरान सपा नेता राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान राष्ट्रीय राजनीति समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही इस मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चांए भी चल रही हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव (Chief Minister Chandrashekhar Rao) से मुलाकात की। इस दौरान सपा नेता राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान राष्ट्रीय राजनीति समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही इस मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चांए भी चल रही हैं।

पढ़ें :- Stock Market Crash: ईरान में इजरायली अटैक से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी धड़ाम

बता दें कि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव (Chief Minister Chandrashekhar Rao) अक्सर मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहते हैं। साथ ही उनकी और भाजपा की तल्खी किसी से छुपी नहीं है। अभी राष्ट्रपति चुनाव के समय ही चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था ओर उन्हें साहूकार दोस्तों का सेल्समैन तक कहा था।

गौरतलब है कि, इन दिनों सपा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की राजनीति के साथ ही देश की राजनीति में भी सक्रियता दिखा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में भी उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...