1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akhilesh Yadav ने मुलायम सिंह यादव का लिया आशीर्वाद, 12 अक्टूबर से ‘विजय रथ यात्रा’ लेकर निकलेंगे

Akhilesh Yadav ने मुलायम सिंह यादव का लिया आशीर्वाद, 12 अक्टूबर से ‘विजय रथ यात्रा’ लेकर निकलेंगे

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) 12 अक्टूबर मंगलवार से यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए विजय रथ यात्रा (Vijay Rath Yatra) लेकर निकलेंगे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने विजय रथ यात्रा (Vijay Rath Yatra) पर निकलने की पूर्व संध्या पर सोमवार को अपने पिता व पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) 12 अक्टूबर मंगलवार से यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए विजय रथ यात्रा (Vijay Rath Yatra) लेकर निकलेंगे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने विजय रथ यात्रा (Vijay Rath Yatra) पर निकलने की पूर्व संध्या पर सोमवार को अपने पिता व पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) शाम को मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  के विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित आवास पर पहुंचे। जहां पर करीब आधा घंटा तक उनसे वार्ता की। विजय रथ यात्रा से निकलने से पहले अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  से भेंट के दौरान पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav )  तथा मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा मंगलवार से लखनऊ से शुरू होगी। अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा को प्रदेश के हर जिले में ले जाने का अपना कार्यक्रम तय किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...