समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को मैनपुरी में थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत से भाजपा डर गई है। इस लिए भाजपा निकाय चुनाव को जान बूझकर टाल रही है।
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को मैनपुरी में थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत से भाजपा डर गई है। इस लिए भाजपा निकाय चुनाव को जान बूझकर टाल रही है।
साथ ही कहा कि, भाजपा सरकार ने पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विपरीत निकाय चुनाव का आरक्षण किया। इसके बाद फिर उच्च न्यायालय में भी गलत शपथ पत्र दिए। भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इन्होंने अच्छे दिनों का वादा किया था लेकिन अब वो भूल गए हैं। इसके बदले इन्होंने केवल महंगाई और बेरोजगारी दी है।
भाजपा सरकार में सभी व्यवस्थाएं बदहाल हैं। नालियां, गंदगी, जाम पूरे प्रदेश में ये समस्याएं लोगों के सामने बनी हुई हैं। इनसे सरकार लोगों को निजात नहीं दिला पा रही है। इसी के कारण निकाय चुनाव को टालने का काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी नगर निकाय में भाजपा के चेयरमैन और मेयर थे वहां पर डेंगू अधिक फैला है। क्योंकि वहां जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सकी।
उन्होंने मैनपुरी की जनता का लोकसभा उपचुनाव में बंपर जीत के लिए धन्यवाद किया। इसके साथ ही बिना किसी भेदभाव के साथ देने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को छीनना चाहती है। लेकिन समाजवादी पार्टी इसके लिए संघर्ष करेगी।