समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भाजपा का पिछड़ों के प्रति हमेशा सौतेला व्यवहार रहा है। आज पिछड़ों का आरक्षण छीना है कल दलितों का भी बारी आ सकती है। भाजपा OBC और दलित का आरक्षण छीन कर उन्हें गुलाम बनाना चाहती है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार (BJP government) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भाजपा का पिछड़ों के प्रति हमेशा सौतेला व्यवहार रहा है। आज पिछड़ों का आरक्षण छीना है कल दलितों का भी बारी आ सकती है। भाजपा OBC और दलित का आरक्षण छीन कर उन्हें गुलाम बनाना चाहती है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि, भाजपा का पिछड़ों के प्रति हमेशा सौतेला व्यवहार रहा है। आज पिछड़ों का आरक्षण छीना है कल दलितों का भी बारी आ सकती है। OBC और दलित का आरक्षण छीन कर उन्हें गुलाम बनाना चाहती है। pic.twitter.com/m5ES2ehb51
— santosh singh (@SantoshGaharwar) December 29, 2022
इसके साथ की कहा कि भाजपा पिछड़ो का वोट चाहती है लेकिन पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी नहीं देना चाहती है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सरकार पिछड़ों के वोट से बनी लेकिन उस समाज के लिए कोई स्थान नहीं है। सपा अब भाजपा के हर षड्यंत्र का विरोध करेगी।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, इससे पहले पुलिस बोर्ड के परिणाम में भी यही किया था। उसमें आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किया गया। जिसकी वजह से 1700 दलितों-पिछड़ों को नौकरी से बाहर होना पड़ा। 69000 शिक्षक भर्ती में भी यही हुआ। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं है।