1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP के स्थापना दिवस पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा-लोकतंत्र में वोट लूटने में एक्सपर्ट है सत्ता धारी पार्टी

BJP के स्थापना दिवस पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा-लोकतंत्र में वोट लूटने में एक्सपर्ट है सत्ता धारी पार्टी

आज भारतीय जनता पार्टी अपना 42वां जन्मदिवस मना रही है। आज ही के दिन 1980 में पार्टी की स्थापना हुई थी। आज के दिन कन्नौज के दौरे पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

कन्नौज। आज भारतीय जनता पार्टी अपना 42वां जन्मदिवस मना रही है। आज ही के दिन 1980 में पार्टी की स्थापना हुई थी। आज के दिन कन्नौज के दौरे पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। सपा अध्यक्ष ने पंचायत और विधान परिषद चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा को लोकतंत्र का सीरियल किलर बताया। उन्होंने कहा है कि ”बीजेपी लोकतंत्र की सीरियल किलर है।

पढ़ें :- Electoral Bond Case : अमित शाह का राहुल पर पलटवार, बोले- क्या विपक्ष को इलेक्टोरल बांड से मिले चंदे को भी ‘जबरन वसूली’ कहेंगे

लोकतंत्र में वोट कैसे लूटा जाता है भाजपा उसकी एक्सपर्ट पार्टी बन गई है। कन्नौज में कई साथी पर्चा नहीं भर पाए थे। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सपा अध्यक्ष ने कहा था कि उन्होंने जो कहा था वही हो रहा है। उन्होंने कहा, ”मैंने कहा था कि पेॉट्रोल डीजल के दाम बढ़ जाएंगे, चुनाव बाद वही हुआ।

महंगाई की मार के साथ साथ बेरोजगारी की भी मार पड़ रही है। लोग आत्महत्या कर रहे हैं।’ आज के मौके पर भाजपा ने भी अपनी पार्टी के लिए नई टोपी लांच की है। भाजपा की नई टोपी को लेकर अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग सपा की लाल टोपी पर ना जाने क्या क्या कहते थे, आज खुद टोपी पहने बैठे हैं। अखिलेश यादव ने कहा, ”मुझे खुशी है उन्होंने लाल टोपी नहीं पहनी आज कोई और टोपी पहन ली, सिद्धांतों पर कैसे खड़े रहेंगे?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...