1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- यूपी में पराजय देख केंद्रीय मंत्रियों को दौरा किया तेज

अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- यूपी में पराजय देख केंद्रीय मंत्रियों को दौरा किया तेज

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के कुछ ही महीने शेष बचे हैं। इस चुनाव को देखते हुए केंदीय मंत्रियों यूपी दौरा तेज हो गया है। इस दौरे पर शुक्रवार को सपा प्रमुख व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अपनी हार सामने देखकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गयी है। इसीलिए हर हफ्ते कोई न कोई दौड़ा चला आ रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के कुछ ही महीने शेष बचे हैं। इस चुनाव को देखते हुए केंदीय मंत्रियों यूपी दौरा तेज हो गया है। इस दौरे पर शुक्रवार को सपा प्रमुख व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अपनी हार सामने देखकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गयी है। इसीलिए हर हफ्ते कोई न कोई दौड़ा चला आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर कहा कि यूपी की जनता लखीमपुर में भाजपा का पराजय जुलूस निकालेगी।

पढ़ें :- लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर जरुर कार्रवाई होगी, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

पढ़ें :- Rule Change From 1st April : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये पांच नियम, जिसका आपकी जेब पर होगा सीधा असर

बता दें कि वाराणसी दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) आ चुके हैं। वहीं लखनऊ में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Union Health Minister Mansukh Mandaviya) , केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minorities Minister Mukhtar Abbas Naqvi) मौजूद हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी के दौरे पर पहुंचे चुके हैं। इस दो दिवसीय दौरे के दौरान वह कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। अमित शाह (Amit Shah) आज वाराणसी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेंगे। इस बैठक के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे।

रात करीब 8:35 बजे बैठक के बाद वह अमेठी कोठी पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर अमित शाह (Amit Shah)  रात्रि विश्राम करेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक 2022 चुनाव को लेकर भाजपा संगठन की अब तक की सबसे बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Chief Minister Yogi Adityanath) , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी शामिल हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...