समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा पर आरक्षण विरोधी होने भी आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि, भाजपा की आरक्षण विरोधी सोच और नीति का स्वयं भंडाफोड़ सरकारी आंकड़े ही करते हैं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा पर आरक्षण विरोधी होने भी आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि, भाजपा की आरक्षण विरोधी सोच और नीति का स्वयं भंडाफोड़ सरकारी आंकड़े ही करते हैं।
दरअसल, सपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा है कि, भाजपा की आरक्षण विरोधी सोच और नीति का स्वयं भंडाफोड़ करते हैं ये सरकारी तथ्य। उन्होंने लिखा है कि, अधिकतम आरक्षित पद रिक्त, विभिन्न विभागों में पदोन्नति में आरक्षण के आंकड़ों का अपर्याप्त संकलन, ग्रुप ए से सी तक आरक्षित पदों में भी निर्धारित से कम नियुक्ति और उच्च पदों पर नाममात्र का प्रतिनिधित्व।
भाजपा की आरक्षण विरोधी सोच और नीति का स्वयं भंडाफोड़ करते हैं ये सरकारी तथ्य:
-अधिकतम आरक्षित पद रिक्त
-विभिन्न विभागों में पदोन्नति में आरक्षण के आँकड़ों का अपर्याप्त संकलन
-ग्रुप ए से सी तक आरक्षित पदों में भी निर्धारित से कम नियुक्ति
-उच्च पदों पर नाममात्र का प्रतिनिधित्व— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 22, 2022
पढ़ें :- India and New Zealand T20 Series: शुभमन गिल के तूफानी शतक के साथ टीम इंडिया ने दिया न्यूजीलैंड को 235 रनों का लक्ष्य
इससे पहले भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा था कि भाजपा और आरएसएस पहले सबको धर्म के आधार पर भड़काते हैं। बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के साथ खेलते हैं। बड़ी मुश्किल से भारत एक लोकतांत्रिक और पंथनिरपेक्ष, समाजवादी देश बन पाया है। संविधान में सबको एक समान नागरिक अधिकार दिए गए हैं। भाजपा इस सामाजिक तानाबाना को तोड़ने में लगी है।