मैनपुरी उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव समेत अन्य नेता प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोट मांग रहे हैं। सोमवार को अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे और वह शहर स्थित श्रीएकरसानंद आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सराकर पर जमकर निशाना साधा।
Mainpuri by-election 2022: मैनपुरी उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव समेत अन्य नेता प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोट मांग रहे हैं। सोमवार को अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे और वह शहर स्थित श्रीएकरसानंद आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सराकर पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार नाकाम रही है। इसी के चलते बेटी सूटकेस में मिलती है तो कभी आजमगढ़ जैसे जघन्य अपराध होते हैं। आज प्रदेश में महिलाओं पर सबसे अधिक अपराध हो रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि आज महिलाएं और बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं।
"महिला सुरक्षा के मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार नाकाम है।"
– श्री अखिलेश यादव जी, मैनपुरी। pic.twitter.com/GMCCJjHsnW
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 21, 2022
पढ़ें :- Delhi News: सीएम केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, पुलिस के पास देर रात आया कॉल
वहीं, सरकार यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि उनकी कानून व्यवस्था खराब है। मैनपुर उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता का सीधा संपर्क और रिश्ता नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से था। यहां की जनता से जो विकास देखा है। जो पहचान नेताजी ने बनाई है, उसका परिणाम आठ दिसंबर को दिखाई देगा।