1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मां चंद्रिका देवी प्रांगण में अखिलेश यादव का जन्मदिन मना, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

मां चंद्रिका देवी प्रांगण में अखिलेश यादव का जन्मदिन मना, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

मां चंद्रिका देवी प्रांगण बक्शी तालाब में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर राम सागर यादव प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने हवन पूजन व केक काटकर भव्य तरीक़े से जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही फल व मिठाई का वितरण किया गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 1 जुलाई को जन्मदिन है। अखिलेश यादव के जन्मदिन के एक दिन पहले ही उनके चाहने वाले और उनकी पार्टी के लोगों में काफी उत्साह दिखा। राजधानी लखनऊ मां चंद्रिका देवी प्रांगण बक्शी तालाब में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर राम सागर यादव प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने हवन पूजन व केक काटकर भव्य तरीक़े से जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही फल व मिठाई का वितरण किया गया।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

सपा प्रमुख के जन्मदिन के एक दिन पहले पूजा पाठ करने के बाद प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी सागर यादव ने कहा कि हम सब के मार्गदर्शक अखिलेश यादव के जन्मदिवस के मां का दर्शन किया गया है। इस पूजन के माध्यम से सभी कार्यकर्ता और नेतागण उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को अखिलेश का जन्मदिन है, इस अवसर पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पूजा पाठ अखिलेश यादव के दीर्घायु और 2022 के विधानसभा चुनाव को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की गई। इस अवसर पर लवकुश यादव, अवधेश सिंह, सर्वेश यादव, सुशील यादव ,अच्छे लाल ,राम सिंह राजन, दीनु यादव, अतुल ,फ़रहान व धर्मपाल आदि की उपस्थिति रही ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...