देश में डीजल-पेट्रोल (diesel-petrol) के दामों में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। हर रोज तेल के बढ़ते दाम के कारण जनता की जेब पर इसका सीधा असर हो रहा है। बीते कई दिनों से लगातार डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। आज भी तेल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। विपक्ष इसको लेकर लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश में जुटा हुआ है।
लखनऊ। देश में डीजल-पेट्रोल (diesel-petrol) के दामों में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। हर रोज तेल के बढ़ते दाम के कारण जनता की जेब पर इसका सीधा असर हो रहा है। बीते कई दिनों से लगातार डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। आज भी तेल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। विपक्ष इसको लेकर लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश में जुटा हुआ है।
इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसको लेकर सरकार को घेरा है। साथ ही कहा कि अगर ऐसे ही आने वाले चुनाव तक चलता रहेगा तो पेट्रोल 275 रुपये लीटर हो जाएगा। साथ ही उन्होंने आंकड़ा देते हुए इसके पूरे गणित को समझाया है। दरअसल, शनिवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक ट्वीट कर मोदी सरकार (Modi government) पर हमला बोला है।
जनता कह रही है कि 80 पैसे प्रतिदिन या लगभग 24 रु. महीने के हिसाब से पेट्रोल के दाम यूँ ही बढ़ते रहे तो अगले जो चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे, इस बीच 7 महीने में दाम लगभग 175 रु. बढ़ जाएंगे मतलब आज के 100 रु लीटर से बढ़कर पेट्रोल 275 रु. लीटर हो जाएगा।
ये है भाजपाई महंगाई का गणित!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 2, 2022
पढ़ें :- इससे देश की छवि को कोई नुकसान नहीं, अडानी मामले में वित्त मंत्री का आया जवाब...
उन्होंने लिखा है कि, ‘जनता कह रही है कि 80 पैसे प्रतिदिन या लगभग 24 रु. महीने के हिसाब से पेट्रोल के दाम यूं ही बढ़ते रहे तो अगले जो चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे। इस बीच 7 महीने में दाम लगभग 175 रु. बढ़ जाएंगे, मतलब आज के 100 रु लीटर से बढ़कर पेट्रोल 275 रु. लीटर हो जाएगा। ये है भाजपाई महंगाई का गणित।’ वहीं, सरकार पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के बीच की वजह यूक्रेन और रूस में चल रहे युद्ध का बता रही है।