1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, बोले-साढ़े 4 साल में प्रदेश की जनता को दुख, तकलीफ और परेशानी मिली है

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, बोले-साढ़े 4 साल में प्रदेश की जनता को दुख, तकलीफ और परेशानी मिली है

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022  (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ में 'समाजवादी विजय रथ' निकाल रहे हैं। राजधानी के गोसाईगंज क्षेत्र में निकल रही समाजवादी विजय रथ यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022  (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ में ‘समाजवादी विजय रथ’ निकाल रहे हैं। राजधानी के गोसाईगंज क्षेत्र में निकल रही समाजवादी विजय रथ यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में किसान, नौजवान, व्यापारी कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो बदलाव ना चाहता हो, परिवर्तन ना चाहता हो।

पढ़ें :- Delhi MCD Mayor Election 2023 : AAP ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए घोषित किए अपने उम्मीदवार

लगभग साढ़े 4 साल से ज्यादा के समय में उत्तर प्रदेश की जनता को दुख, तकलीफ और परेशानी मिली है। जहां विकास होना चाहिए था, आज विकास पूरी तरह से ठप दिखाई दे रहा है, विकास आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अखिलेश ने कहा कि, व्यापार को बढ़ावा मिलना चाहिए था, व्यापार भी आज उस गति से नहीं बढ़ पा रहा है। जिसके कारण आज महंगाई भी बढ़ी है। बेरोजगारी भी बढ़ी है।

अगर किसी भी आंकड़े को उठाकर देख लें आज UP हर आंकड़े में पीछे दिखाई दे रहा है। साथ ही कहा कि, चाहे स्वास्थ्य के आंकड़े हो देश में आपका उत्तर प्रदेश बहुत पीछे दिखाई दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी जहां आगे बढ़ना चाहिए था UP आगे नहीं बढ़ रहा है बल्कि पीछे बढ़ रहा है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, जिस चकगजरिया स्थान से हम लोग अपनी विजय रथ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यह स्थान वो है जहां एक समय पर जंगल था, डेयरी का थोड़ा बहुत काम होता था। सपा सरकार में बना चकगजरिया ना केवल लखनऊ के लिए बल्कि देश के लिए उदाहरण है। साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से निकला संदेश, बाईस में आ रहे हैं अखिलेश।

सीएम योगी पर जमकर साधा निशाना
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस दौरान सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इकाना स्टेडियम समाजवादियों ने इसलिए बनाया क्योंकि हम लोग खेल भावना को समझते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि,क्या बाबा मुख्यमंत्री स्टेडियम में खेल सकते हैं? बताओ बाबा मुख्यमंत्री क्या बॉलिंग कर सकते हैं? क्या बाबा मुख्यमंत्री बैटिंग कर सकते हैं? क्या मुख्यमंत्री विकेटकीपर बन कर बाल पकड़ सकते हैं।

पढ़ें :- 'ईरान के हमले का जवाब कैसे देना है यह हम तय करेंगे,' इजरायली PM नेतन्याहू ने US समेत दोस्तों को दिया कड़ा संदेश

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...