1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा ​विधानसभा चुनाव निकट आते ही किसानों को दे रहे लालच

अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा ​विधानसभा चुनाव निकट आते ही किसानों को दे रहे लालच

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं विपक्ष सत्ताधारी पार्टी पर लगातार हमलवार दिख रहा है। इसी सिलसिले में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। अगले साल उत्तर प्रदेश(UTTARPRADESH) में विधानसभा चुनाव होने को है। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं विपक्ष सत्ताधारी पार्टी पर लगातार हमलवार दिख रहा है। इसी सिलसिले में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है भाजपा(BJP) की सरकार प्रदेश के किसानों को लालच दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज जो भी लालच सरकार की तरफ से किसानों(FARMERS) को दिये जा रहे हैं उनका लंबे समय तक कोई लाभ नहीं होने वाला उसका लाभ किसानों को सिर्फ और सिर्फ अल्प समय तक ही प्राप्त हो सकता है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

आप स्वंय देख रहे हैं कि इस देश के किसान पिछले कई महीनों या कहे लगभग 10 महीनों से तीन कृषि कानूनों को लेकर के धरने पर बैठे हैं। लेकिन भाजपा की सरकार इतनी संवेदन शून्य है कि वो किसानों की मांग तीनो कृषि कानूनों को वापस लेने के मुद्दे पर बात करना तो दूर इस मामले पर ध्यान भी नहीं दे रही है। भाजपा के राज में सबसे ज्यादा कोई उपेक्षित हैं वो गांव हैं,किसान हैं और खेती है। गन्ना(SUGERCANE) किसानों का 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है। जब भाजपा सरकार बकाया ही नहीं दे पा रही है तो वह उस पर लगने वाला ब्याज(INTEREST) कहां से अदा करेगी?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...