1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की होती है पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की होती है पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में किसी कार्य को करने के पहले शुभ मुहूर्त देखने की परंपरा है। अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ माना जाता है। भक्त गण अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए इस दिन विधान से भगवान भगवान विष्णु, भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा करते  है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Akshaya Tritiya 2022: हिंदू धर्म में किसी कार्य को करने के पहले शुभ मुहूर्त देखने की परंपरा है। अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ माना जाता है। भक्त गण अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए इस दिन विधान से भगवान भगवान विष्णु, भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा करते  है। ऐसा माना जाता है कि किसी नये काम की शुरुआत के लिए यह दिन बहुत शुभ होता है। मान्यता के अनुसार लोग इस दिन सोना, चांदी जैसी कीमती धातु खरीदते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह परिवार में समृद्धि और सौभाग्य लाता है।

पढ़ें :- Ashunya Shayan Vrat 2023 : पुरुष धर्मपत्नी के लिए के लिए रखते हैं अशून्य द्वितीया का व्रत , बना रहता है सात जन्मों तक साथ

अक्षय तृतीया हर वर्ष वैशाख के महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।  इस साल अक्षय तृतीया 03 मई 2022 (मंगलवार) को पड़ रही है। अगर किसी कार्य को करने का मुहूर्त नहीं निकल पा रहा है तो अक्षय तृतीया के दिन बिना मुहूर्त के ही वो कार्य संपन्न कर लिया जाता है। कई जगहों पर इसे आखातीज के नाम से भी मनाया जाता है। इस दिन स्नान, दान, जप, होम आदि अपने सामर्थ्य के अनुसार जितना भी किया जाए, अक्षय रूप में प्राप्त होता है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन नर-नारायण, परशुराम व हयग्रीव अवतार हुए थे। इसलिए मान्यतानुसार कुछ लोग नर-नारायण, परशुराम व हयग्रीव जी के लिए जौ या गेहूँ का सत्तू, कोमल ककड़ी व भीगी चने की दाल भोग के रूप में अर्पित करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...