1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Alert : अगले 24 घंटे में यूपी समेत देश के इन इलाकों में हो सकती है तेज बारिश

Alert : अगले 24 घंटे में यूपी समेत देश के इन इलाकों में हो सकती है तेज बारिश

यूपी में गेहूं काट रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है, क्योंकि अगले 24 घंटे में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्व भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में गेहूं काट रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है, क्योंकि अगले 24 घंटे में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्व भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

80 फीसदी तक कटी गेहूं की फसल

कृषि मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में बताया है कि गेहूं बुवाई के क्षेत्र में से अब तक 81 प्रतिशत से अधिक में कटाई हो चुकी है। वहीं कोरोना महामारी के बीच दलहनों तथा तिलहनों की कटाई का काम पूरा हो गया है। किसान 2020-21 के फसल वर्ष (जुलाई-जून) में रबी यानी सर्दियों में बोई गई फसल की कटाई कर रहे हैं। गेहूं रबी की प्रमुख फसल है। मंत्रालय ने बताया कि गेहूं के मामले में 315.80 लाख हेक्टेयर के कुल बुवाई क्षेत्र में से 81.55 प्रतिशत की कटाई पूरी हो चुकी है।

राजस्थान में गेहूं फसल की कटाई करीब 99 प्रतिशत पूरी हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश में 96 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 80 प्रतिशत, हरियाणा में 65 प्रतिशत और पंजाब और 60 प्रतिशत कटाई पूरी हुई है। बयान में कहा गया है कि हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कटाई का काम जोरशोर से चल रहा है। इसके अप्रैल, 2021 अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

दलहन की बुवाई 158.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है। मंत्रालय ने कहा कि चना, मसूर, उड़द, मूंग और मटर की कटाई पूरी हो चुकी है। गन्ने का कुल बुवाई क्षेत्रफल 48.52 लाख हेक्टेयर है। छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना में इसकी कटाई पूरी हो गई है। बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 98 प्रतिशत तक कटाई पूरी हुई है।

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

वहीं उत्तर प्रदेश में यह 84 प्रतिशत पूरी हुई है। उत्तर प्रदेश में कटाई मई मध्य तक चलेगी। धान की बुवाई 45.32 लाख हेक्टेयर में हुई है। इसमें से 18.73 लाख हेक्टेयर में कटाई पूरी हो गई है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में रबी धान की कटाई लगभग पूरी हो गई है। तिलहन फसलों में रेपसीड, सरसों की कटाई राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा और असम में पूरी हो गई है। हरियाणा में 99.95 प्रतिशत, पंजाब में 77 प्रतिशत कटाई पूरी हुई है। मूंगफली की बुवाई 7.34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। इसमें से 62 प्रतिशत से अधिक कटाई पूरी हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...