1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Alia Bhatt Admit in Hospital: आलिया भट्ट जल्द देने वाली है गुड न्यूज़, डिलीवरी के लिए हुई एडमिट

Alia Bhatt Admit in Hospital: आलिया भट्ट जल्द देने वाली है गुड न्यूज़, डिलीवरी के लिए हुई एडमिट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट ने शादी के कुछ महीने बाद ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस का बता दिया था कि वो मां बनने वाली है। इसके बाद आलिया भट्ट कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कर चुकी हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Alia Bhatt Admit in Hospital: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने शादी के कुछ महीने बाद ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस का बता दिया था कि वो मां बनने वाली है। इसके बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट (flaunt baby bump) करते हुए फोटोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कर चुकी हैं।

पढ़ें :- Family Star Trailer Release: Vijay Deverakonda और Mrunal Thakur की फिल्म फैमिली स्टार का ट्रेलर रिलीज

जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है। उनकी कुछ तस्वीरें तो ऐसी भी रही हैं, जो आज भी खूब वायरल हो रही है। इसी बीच अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे जानने के बाद आलिया भट्ट Alia Bhatt) और रणबीर कपूर के फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इसी साल 2022 के अप्रैल महीनें मे बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी कि वो मां बनने वाली है। इसके बाद फैंस उनके होने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे है। इसी बीच अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt)की डिलीवरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एच एन रिलायंस अस्पताल में अपनी डिलीवरी के लिए परिवार के साथ पहुंच चुकी हैं। अब इसी भी समय फैंस के सामने खुशखबरी आ सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बच्चे का जन्म शाहीन भट्ट के बर्थडे के आस-पास होगा। लेकिन अब ये रिपोर्ट गलत साबिक हो रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...