1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Alia Bhatt Baby Shower: बहू रानी की बेबी शावर सेरेमनी पर नीतू कपूर ने लुटाया प्यार, वायरल हुई इनसाइड तस्वीरें

Alia Bhatt Baby Shower: बहू रानी की बेबी शावर सेरेमनी पर नीतू कपूर ने लुटाया प्यार, वायरल हुई इनसाइड तस्वीरें

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। आलिया ने शादी के 2 महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ सुना दी थी। जिसके बाद कल यानी 5 सितंबर को नीतू कपूर ने अपनी बहू रानी के लिए बेबी शावर (Baby Shower) रखा और खूब इंजॉय किया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली:  रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। आलिया ने शादी के 2 महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ सुना दी थी। जिसके बाद कल यानी 5 सितंबर को नीतू कपूर ने अपनी बहू रानी के लिए बेबी शावर (Baby Shower) रखा और खूब इंजॉय किया।

पढ़ें :- Amit Tandon's wedding: परिणीति चोपड़ा के बाद इस एक्टर ने दूसरी बार रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें

अब आलिया के बेबी शावर की प्यारी-प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में कपूर से लेकर भट्ट परिवार तक नजर आ रहा है। हर कोई होने वाली मांं आलिया पर प्यार बरसा रहा है। तो चलिए बेबी शावर की कुछ अनसीन फोटोज आपको दिखाते हैं।


आलिया के बेबी शावर में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वालों को देखा गया। होने वाले बच्चे और आलिया को आशीर्वाद देने के लिए करण जौहर, अयान मुखर्जी, रिद्धिमा कपूर, करिश्मा कपूर,सोनी राजदान, महेश भट्ट और करीबी दोस्त आए। बात करें आलिया की तो एक्ट्रेस सिंपल और ट्रेडिशनल येलो सूट में नजर आईं।

पढ़ें :- Kate Sharma Hot Video: केट शर्मा ने शेयर की हॉट वीडियो, व्हाइट आउटफिट ने फैंस को लूटा दिल

जिसमें वो बेहद प्यारी लगी। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। वहीं बात करें रणबीर कपूर की तो एक्टर बेबी पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए। बेबी शावर की फोटोज देखकर साफ लगता है कि सभी लोगों ने खूब मस्ती की है।

एक्ट्रेस और रणबीर की बहन करिश्मा कपूर भी पिंक आउटफिट में नजर आई। करिश्मा रिद्धिमा कपूर और अपनी बुआ के साथ मस्ती करती दिखी।

पढ़ें :- Accident: एक्ट्रेस और उनके पति की लापरवाही ने ली दंपती की जान, वीडियो हुआ वायरल

सेरेमनी में आलिया की दोस्त और बहन शाहीन भी नजर आई। बेबी शावर की फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर कोई आलिया पर प्यार लुटा रहा है।

 

पढ़ें :- Ileana D'Cruz Son Health: इलियाना डिक्रुज के बेटे की बिगड़ी तबीयत, इमोशनल हुई एक्ट्रेस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...