कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान सेलिब्रिटीज तरह-तरह के काम करके अपना टाइम पास कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जेके रॉलिंग के मशहूर उपन्यास हैरी पॉटर को पढ़कर समय बिता रही हैं।
आलिया ने हैरी पॉटर की किताब पढ़ते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैजिक हमारे आस-पास ही है। हमें उसे बस महसूस करना है या पढ़ना है। इसके अलावा आलिया ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह नोवेल का चैप्टर आठ पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”दो महीने पहले हैरी हॉवार्ट और जादुई दुनिया ने मेरी लाइफ में आए। और जल्द ही मेरे दिल में पहुंच गए।”
”मुझे पहले कभी किताबों से दोस्ती करने का समय नहीं मिला। लेकिन, जादू की तरह 2 महीने पहले मैंने किया। और जादू की तरह घर पर ही हैरी पॉटर का हिस्सा बनने के लिए मुझसे कहा गया।” आलिया के इस पोस्ट पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने इमोजी के साथ रिएक्शन देते हुए उन्हें बधाई दी।
आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इसमें वह रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं। इस सुपरनैचुरल फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारे भी नजर आएंगे।