भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को रामलला के दर्शन करने पहुंचे। इनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी पहुंचे थे। वहीं, इस दौरान विभिन्न प्रांतों से आए मुख्यमंत्रियों का अयोध्या में स्वागत किया गया।
अयोध्या। भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को रामलला के दर्शन करने पहुंचे। इनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी पहुंचे थे। वहीं, इस दौरान विभिन्न प्रांतों से आए मुख्यमंत्रियों का अयोध्या में स्वागत किया गया।
श्री अयोध्या जी में माँ सरयू जी के दर्शन व पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। pic.twitter.com/KIGKip0ruF
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 15, 2021
अयोध्या (Ayodhya) पहुंचने के बाद सभी मुख्यमंत्रियों ने सरयू घाट पर पूजा अर्चना के बाद हनुमान गढ़ी पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद रामलला के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने भी रामलला के दर्शन पूजन किए। जेपी नड्डा ने कहा कि दिल की तमन्ना थी कि यहां भव्य राम मंदिर बने।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ अयोध्या में सरयू घाट पर पूजा की। pic.twitter.com/bJM9YozPvB
— BJP (@BJP4India) December 15, 2021
ये खुशी की बात है कि आज करोड़ों भारतवासियों का सपना साकार हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हो जाने के बाद वहां मुख्यमंत्रियों की एक बैठक हुई। इस दौरान हम सभी रामलला के दर्शन करना चाहते थे। हम बन रहे भव्य मंदिर का निरीक्षण भी करना चाहते थे। मुख्यमंत्री समय-समय पर मिलते रहते हैं। चूंकि सभी काशी आए थे तो वो साथ में राम लला के भी दर्शन करना चाहते थे।