1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. First Time Award मिलने पर इमोशनल हुए Allu Arjun, वायरल हुआ वीडियो

First Time Award मिलने पर इमोशनल हुए Allu Arjun, वायरल हुआ वीडियो

जाहिर की खुशी अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) साउथ सिनेमा के दमदार एक्टर है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का नाम इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हाल हाल ही में बेस्ट एक्टर का खिताब (Best Actor Award) मिला था और अब एक्टर को एक और बड़ा सम्मान मिला है जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) साउथ सिनेमा के दमदार एक्टर है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का नाम इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हाल हाल ही में बेस्ट एक्टर का खिताब (Best Actor Award) मिला था और अब एक्टर को एक और बड़ा सम्मान मिला है जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है।

पढ़ें :- Israel–Hamas war : अमेरिका में गाजा संघर्ष को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के पोस्ट को देखने के बाद फैंस में खुशी का ठिकाना नहीं हैं और फैंस उन्हें सोशल मीडिया (social media) पर खूब बधाई दे रहे हैं और उनपर गर्व महसूस (feel proud) कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने हाथों में अवॉर्ड (Award in Hand) ले रखा है और इस खुशी को उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया है।

अल्लू अर्जन (Allu Arjun) ने फोटो को शेयर करते हुए एक कैप्शन में लिखा कि, ‘इंडियन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड’ (Indian of the Year Award) देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के इस पोस्ट को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनके काफी सारे अवॉर्ड नजर आ रहे हैं। इन दोनों पोस्ट पर फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी है। कोई अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को बेस्ट एक्टर कह रहा है तो कोई उनको अपना बड़ा फैन बता रहा है।

ऐसे हजारों यूजर्स है जो उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। कई यूजर्स ने उनका डायलॉग भी कमेंट में लिखा कि, ‘झुकेगा नहीं।’ वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘पुष्पा’ लिखा और कई यूजर्स ने दिल वाली इमोजी शेयर की।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...