लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष विजनलेस है और उसके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। वह सिर्फ इस समय प्रोपोगेंडा फैला रहा है। विपक्ष इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में हुई कुछ इस तरह की घटनाएं इसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश और राज्य की सरकार जनहित के काम में जुटी है। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ विपक्ष की पोल भी खोलें।
मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां अपने सरकारी आवास पर कानपुर की घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल, सेक्टर और बूथ के पदाधिकारियों से ऑनलाइन मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा के इस उपचुनाव में बूथ के गठन और उसके बाद मतदाताओं से गहन जनसंपर्क पर पूरा फोकस करें।