1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Amarnath Yatra 2022 :अमरनाथ यात्रा के लिए अप्रैल से इस दिन से शुरू होगा रजिस्‍ट्रेशन, भक्त करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra 2022 :अमरनाथ यात्रा के लिए अप्रैल से इस दिन से शुरू होगा रजिस्‍ट्रेशन, भक्त करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

अमरनाथ हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Amarnath Yatra 2022 : अमरनाथ हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्यों कि यहीं पर भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था।  बाबा बर्फानी की यात्रा दो साल बाद फिर शुरू होने जा रही है। आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर रक्षाबंधन तक पूरे सावन महीने में होने वाले पवित्र हिमलिंग दर्शन के लिए लाखों लोग यहां आते हैं।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

अमरनाथ यात्रा  के लिए 11 अप्रैल 2022 से रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्र‍िया शुरू हो जाएगी। यह यात्रा 43 दिनों की होती है। यानी 30 जून 2022 को यह यात्रा शुरू होगी और 11 अगस्‍त तक जारी रहेगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड  ने हेलीकॉप्टर से जाने वाले यात्रियों को छोड़कर 10000 दैनिक तीर्थयात्री की सीमा तय की है।

श्रद्धालुओं को https://jksasb.nic.in/register.aspx पर जाकर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। यात्री अपने लिए रूट का चुनाव भी कर सकते हैं। फॉर्म भरते वक्‍त उनसे जन्‍म तिथ‍ि, एमर्जेंसी कांटैक्‍ट नंबर, फोटो और दस्‍तावेजों की फोटो अपलोड करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...