1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Amarnath Yatra 2022: ‘हर हर महादेव ‘के नारे के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

Amarnath Yatra 2022: ‘हर हर महादेव ‘के नारे के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा का श्री गणेश आज से हो गया है। यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहलगाम बेस कैंप पर पहुंच चुका है। करीब 10 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा का श्री गणेश आज से हो गया है। यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। श्रद्धालुओं का पहला जत्था पहलगाम बेस कैंप पर पहुंच चुका है। करीब 10 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। दो साल से रुकी हुई यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 43 दिन तक चलेगी।  आज से शुरू हुई यात्रा 11 अगस्त को समाप्त होगी। 7-8 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की उम्मीद है।  बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में बनने वाले हिम शिवलिंग  के दर्शन करके भक्त अपने जीवन को धन्य समझते हैं।वे बाबा बर्फानी से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थनाएं करते हैं।

पढ़ें :- Breaking News : बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, जानें किसके खाते में आई कितनी सीट, देखें पूरी सूची

हर दिन 10 हजार श्रद्धालु करेंगे दर्शन
पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से हर दिन 10-10 हजार श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाएंगे। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए जगह जगह जगह सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।  श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू आधार शिविर से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...