1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America : केंटकी राज्य में बवंडर से 50 लोगों की मौत, हवाओं से घरों की छतें उड़ीं

America : केंटकी राज्य में बवंडर से 50 लोगों की मौत, हवाओं से घरों की छतें उड़ीं

मेरिका के केंटकी राज्य  में प्रकृति ने बड़ा कहर बरपाया है। राज्य  में तेज रफ्तार हवाओं से आए एक बवंडर  के बाद कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की संभावना है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

America : अमेरिका के केंटकी राज्य  में प्रकृति ने बड़ा कहर बरपाया है। राज्य  में तेज रफ्तार हवाओं से आए एक बवंडर  के बाद कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की संभावना है। खबरों के अनुसार, राज्य के गवर्नर एंडी बेशियर ने इसकी जानकारी दी है। बेशियर ने कहा, हम जानते हैं कि बवंडर की वजह से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि ज्यादा क्षति ग्रेव्स काउंटी  में हुआ है। बवंडर ने मेफील्ड में तबाही मचाई है। बवंडर आने पर होता है।

पढ़ें :- Taiwan Earthquake : ताइवान में आए 80 से अधिक भूकंप , तीव्रता 6.3 मापी गई

अमेरिका के मध्य इलाके में शुक्रवार की रात में बवंडर आया। राज्यपाल  बेशियर ने नेशनल गार्ड को तैनात करते हुए रातों रात आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। बेशियर ने कहा कि हमारे पास मेफील्ड में एक कारखाना है, जिसकी छत ढह गई है। ये एक बड़ी घटना है। NOAA स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार, पांच राज्यों अर्कांसस, इलिनोइस, केंटकी, मिसौरी और टेनेसी में कम से कम 24 बवंडर की सूचना मिली थी। शुक्रवार को अरकंसास से इंडियाना तक मौसम अलर्ट जारी कर दिए गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...