1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. कोरोना से अमेरिका भी पीड़ित दूसरे विश्व युद्ध से भी बड़ी मार, औसत आयु में आई भारी गिरावट

कोरोना से अमेरिका भी पीड़ित दूसरे विश्व युद्ध से भी बड़ी मार, औसत आयु में आई भारी गिरावट

महाशक्ति कहलाने वाले अमेरिका पर कोरोना वायरस के संक्रमण की बुरी मार पड़ी है। अमेरिका में कोरोना काल में इतनी ज्यादा मौतें हुई हैं कि जीवन प्रत्याशा में बड़ी गिरावट आई है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार अमेरिका को जीवन प्रत्याशा की दर में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

न्यूयॉर्क। महाशक्ति कहलाने वाले अमेरिका पर कोरोना वायरस के संक्रमण की बुरी मार पड़ी है। अमेरिका में कोरोना काल में इतनी ज्यादा मौतें हुई हैं कि जीवन प्रत्याशा में बड़ी गिरावट आई है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार अमेरिका को जीवन प्रत्याशा की दर में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

पढ़ें :- Elon Musk का बड़ा खुलासा, कहा- डिप्रेशन दूर करने के लिए लेते हैं दवाएं, कंपनी चलाने में मिलती है मदद

बुधवार को अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग ने जारी रिपोर्ट में कहा कि जीवन प्रत्याशा में कमी आने की 74 फीसदी वजह कोरोना संक्रमण ही है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक बीते साल अमेरिका में 33 लाख लोगों की मौत हुई है। इनमें से 11 फीसदी मौतें कोरोना के चलते हुई हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बीते कई सालों में इतनी बड़ी संख्या में देश में मौतें नहीं हुई थीं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...