1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US :अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत खलीलजाद ने दिया इस्तीफा

US :अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत खलीलजाद ने दिया इस्तीफा

अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने राजनयिक का बदलाव किया है। खबरों के अनुसार, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बताया कि अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमी खलीलजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

अमेरिका: अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने राजनयिक का बदलाव किया है। खबरों के अनुसार, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बताया कि अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमी खलीलजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।अब उनकी जगह राजनयिक थॉमस वेस्ट लेंगे।वेस्ट पहले, उप राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का हिस्सा रह चुके हैं। अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता में खलीलजाद की अहम भूमिका रही है।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Post Mortem : मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, गाजीपुर के काली बाग में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

ब्लिंकन ने कहा कि जलमी खलीलजाद को दशकों तक अमेरिकी लोगों की सेवा करने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने बताया कि थॉमस वेस्ट अब अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत होंगे।

खबरों के अनुसार, खलीलजाद ने अपने इस्तीफे में लिखा, ‘अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच राजनीतिक व्यवस्था उस प्रकार से नहीं बनी जैसे कि सोचा गया था। इसके कारण बहुत जटिल हैं और मैं आने वाले दिनों या हफ्तों में इस पर अपने विचार साझा करूंगा।’ उन्होंने कहा कि इससे आगे, अब मैं न सिर्फ इसपर चर्चा करूंगा कि क्या हुआ बल्कि इस पर भी चर्चा करूंगा कि आगे क्या किया जाना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...