1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार पर बरसे अमित शाह, कहा-अब आपके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए हो गए हैं बंद

नीतीश कुमार पर बरसे अमित शाह, कहा-अब आपके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए हो गए हैं बंद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) शनिवार को बिहा के पश्चिमी चंपारण में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, महर्षि वाल्मीकि की ये भूमि, मोहनदास गांधी को महात्मा मोहनदास गांधी बनाने वाली इस चंपारण की भूमि को प्रणाम करता हूं। ये भूमि बहुत पवित्र भूमि है। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) शनिवार को बिहा के पश्चिमी चंपारण में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, महर्षि वाल्मीकि की ये भूमि, मोहनदास गांधी को महात्मा मोहनदास गांधी बनाने वाली इस चंपारण की भूमि को प्रणाम करता हूं। ये भूमि बहुत पवित्र भूमि है। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।

पढ़ें :- केरल में PFI से मदद लेती है कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस : अमित शाह

उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को हर 3 साल में प्रधानमंत्री का सपना आता है, आप सबको मालूम है। जय प्रकाश नारायण से लेकर आज तक जिस कांग्रेस के खिलाफ लड़े, जिस जंगलराज के खिलाफ भाजपा के साथ मिलकर NDA की सरकार बनाई, उस जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद की गोदी में बैठ गए हैं। बहुत साल तक ‘आया राम गया राम’ कर लिए, अब आपके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं। मैं बिहार की जनता से अपील करने आया हूं कि ये जदयू और आरजेडी का अपवित्र गठबंधन पानी और तेल जैसा है।

इसमें जदयू पानी है और आरजेडी तेल है। गृहमंत्री ने कह कि, आज पूरे बिहार की स्थिति अराजक बनी हुई है। अपराध फिर से चरम पर जा रहा है। कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है। हत्या, अपहरण, डकैती, बलात्कार के मामले फिर से दिन प्रतिदिन बढ़ने लगे हैं। इस बार ऐसा सबक सिखाइए कि बिहार में दल-बदल करने वाले चुप हो जाए। इससे मुक्ति पाने का एक मात्र रास्ता है मोदी जी के नेतृत्व में फिर से दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना।

इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि, नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने लालू जी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है। मगर वे तिथि नहीं बताते हैं। उनको बताना चाहिए कि वे कब मुख्यमंत्री मनाएंगे और नीतीश फिर से बिहार में जंगलराज लाएंगे। मोदी जी के नेतृत्व में यहां विकास हुआ है। पश्चिमी चंपारण में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हुई है। नरकटियागंज में आईटीआई कॉलेज खुल गया है। रामायण सर्टिक, वाल्मिकी नगर बहुत जल्द ही रामयण सर्टिक से जुड़ने वाला है।

गृहमंत्री ने कहा कि, नीतीश बाबू मैं तो मोदी जी का हिसाब लेकर आया हूं, अगर आप में साहस हो तो कांग्रेस और आरजेडी का हिसाब बिहार की जनता के सामने रखिए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, लालू प्रसाद यादव, सोनिया गांधी, नीतीश कुमार की पार्टी धारा 370 हटाने का विरोध करती थी। वे कहते थे कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन धारा 370 हटने के बाद किसी को एक कंकर तक चलाने की हिम्मत नहीं हुई। ये मोदी सरकार है। अब समय आ गया है यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है और इसकी शुरूआत 2024 में करनी है। नीतीश कुमार और आरजेडी बिहार का कल्याण नहीं कर सकते।

पढ़ें :- Electoral Bond Case : अमित शाह का राहुल पर पलटवार, बोले- क्या विपक्ष को इलेक्टोरल बांड से मिले चंदे को भी ‘जबरन वसूली’ कहेंगे

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...