1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राजस्थान में गरजे अमित शाह, बोले- ‘विदेशी टी शर्ट पहन भारत जोड़ने निकले हैं राहुल बाबा’

राजस्थान में गरजे अमित शाह, बोले- ‘विदेशी टी शर्ट पहन भारत जोड़ने निकले हैं राहुल बाबा’

राजस्थान  विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के गृह नगर से 2023 व 2024 के चुनाव का शनिवार को शंखनाद करते हुए गहलोत सरकार (Gehlot Government) को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राजस्थान  विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के गृह नगर से 2023 व 2024 के चुनाव का शनिवार को शंखनाद करते हुए गहलोत सरकार (Gehlot Government) को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। अमित शाह (Amit Shah) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर भी तंज कसा अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट (Foreign T-Shirt)  पहनकर भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)  करने निकले हैं।

पढ़ें :- बजरंगबली का दर्शन कर गिरफ्तारी देने पनकी थाने निकले विधायक अमिताभ बाजपेई,एसीपी ने नहीं किया गिरफ्तार

 

पढ़ें :- Benefits of bay leaf: हाई ब्लड प्रेशर हो या फिर लो सेहत के लिए फायदेमंद होता है तेजपत्ता का पानी, शुगर में भी मिलती है आराम

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  जोधपुर शहर के रावण का चबूतरा मैदान में हुई जनसभा में  राहुल गांधी से लेकर अशोक गहलोत तक को निशाने पर लिया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए  शाह ने कहा कि राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि देश की संसद में राहुल गांधी ने भारत को राष्ट्र नहीं माना था ऐसे में पहले राहुल गांधी को भारत राष्ट्र को समझने की जरूरत है। उसके बाद वह भारत जोड़ो यात्रा पर निकलना चाहिए।

अमित शाह ने  कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है । देश में सबसे ज्यादा अपराधों में राजस्थान का नंबर प्रथम नंबर पर आता है । ऐसे में उन्होंने  कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सत्ता नहीं संभल रही है तो उन्हें सत्ता की कुर्सी खाली कर देनी चाहिए।जल्द ही भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में शासन चलाने का आशीर्वाद जनता से लेने जा रही है।

 राजस्थान के दंगों तक पर निशाना साधा 

अमित शाह ने राहुल गांधी से लेकर राजस्थान में हो रहे बलात्कार के मामलों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। जोधपुर के रावण के चबूतरा मैदान में बूथ महासम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने 20000 कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने में जुट जाएं।

अमित शाह ने उदयपुर में हुए कन्हैयालाल के नरसंहार से लेकर जोधपुर अलवर करौली जयपुर में हुए दंगों तक का जिक्र कर अशोक गहलोत सरकार को कानून व्यवस्था के मामले में फेलियर बताया। अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की जनता भाजपा को 2023 में जिताकर सत्ता सौपने वाली है।

पढ़ें :- आप ने बीजेपी, तिहाड़ जेल प्रशासन, दिल्ली के उपराज्यपाल पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम केजरीवाल को दी जा रही है धीमी मौत

2023 के होने वाले विधानसभा चुनाव में मारवाड़ की 35 विधानसभा सीट पर अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। जोधपुर संभाग के 6 जिलों की 35 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अमित शाह ने सभी सीटों पर जीत दिलाने को जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 2024 में जीत से पहले 2023 चुनाव काफी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि देश मे अब सिर्फ राजस्थान और छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बची है। 2023 में राजस्थान और छतीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। लिहाजा उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 से पहले 2023 के चुनावों में जी जान से जुटने का आह्वान किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...