नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है,” हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।
हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।
भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।
सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।
— Amit Shah (@AmitShah) December 23, 2019
पढ़ें :- किसान आंदोलनः सरकार से 11वें दौरे की बातचीत भी रही बेनतीजा, कृषि मंत्री ने कहीं ये बातें...
जेएमएम गठबंधन को मिलती दिख रही हैं 46 सीटें
बता दें कि अब तक के रुझानों में जेएमएम (JMM) झारखंड की सबसे पार्टी बनकर उभर रही है। जेएमएम गठबंधन को 46 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं बीजेपी 25 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में वोटिंग हुई। एक तरफ जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन चुनाव मैदान में था तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी (BJP) चुनाव लड़ रही थी।