1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आखिर कहां गया अमृतपाल? चार दिनों बाद भी पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार, सामने आई एक और सीसीटीवी फुटेज

आखिर कहां गया अमृतपाल? चार दिनों बाद भी पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार, सामने आई एक और सीसीटीवी फुटेज

खालिस्तान समर्थक अमृपताल को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पिछले चार दिनों से उसकी लगातार तलाश की जा रही है लेकिन पुलिस को दबोच नहीं पाई है। इस बीच अमृतपाल से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अमृतपाल टोल प्लाजा पर कार की अगली सीट पर दिखाई दे रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। खालिस्तान समर्थक अमृपताल को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पिछले चार दिनों से उसकी लगातार तलाश की जा रही है लेकिन पुलिस को दबोच नहीं पाई है। इस बीच अमृतपाल से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अमृतपाल टोल प्लाजा पर कार की अगली सीट पर दिखाई दे रहा है।

पढ़ें :- पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म

रिपोर्ट की माने तो अमृतपाल के जिस ब्रेजा कार में फरार होने का शक है वो कार पुलिस ने बरामद कर ली है। गाड़ी से पुलिस को बंदूक कारतूस और वॉकीटॉकी सेट भी मिला है। बता दें कि, बीते 18 मार्च से अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने का पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने उसका कई किलोमीटर तक पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। वहीं, पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक है। जनता का सहयोग मिल रहा हैै। ब्रेजा कार बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

एनएसए के तहत हुई कार्रवाई
पंजाब सरकार ने मंगलवार को बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है। उसकी तलाश के लिए लगातार बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार को अमृतपाल सिंह के घर पंजाब इंटेलिजेंस की टीम पहुंची। अभी तक पुलिस ने वारिस पंजाब दे से जुड़े करीब 120 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के दो आतंकियों को पिस्तौल और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...