1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर IGP सुखचैन सिंह गिल ने की मीडिया से बात

Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर IGP सुखचैन सिंह गिल ने की मीडिया से बात

पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया से बात करते हुए अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर जानकारियां दी हैं। उन्होंने कहा कि ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह के खिलाफ  वारंट जारी किए गए थे और आज सुबह उसे इसी के तहत गिरफ्तार किया गया।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Amritpal Singh Arrested: पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया से बात करते हुए  अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर जानकारियां दी हैं। उन्होंने कहा कि ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह के खिलाफ  वारंट जारी किया गया है जिसके बाद से अमृतपाल सिंह को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- "नहीं होने देंगे पंजाब की शांति भंग, लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि", अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद बोले AAP सांसद संजय सिंह

बताया जा रहा है कि सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए वारंट जारी किए गए थे। पुलिस इसकी तलाश 36 दिनों से कर रही थी। जिसके बाद से आज सुबह उसको गुरूद्वारे से गिरफ्तार किया गया है।

आईजीपी ने कहा कि अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़, असम भेजा गया है और मामले में कानून व्यवस्था के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस को ऑपरेशनल इनपुट मिला था कि अमृतपाल गुरुद्वारे में है। सुखचैन सिंह ने बताया कि अमृतपाल को NSA के तहत डिब्रूगढ़ ले जाया गया है।

पढ़ें :- Amritpal Surrender:अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में किया जा रहा शिफ्ट, जाने आखिर क्या था जुर्म
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...