लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में लड़कियों-महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर योगी सरकार पर फिर हमला बोला है। उन्होंने बुलंदशहर में लापता किशोरी का शव मिलने की घटना को लेकर कहा कि ऐसी वारदातें निष्फल सरकार को ठेंगा दिखा रही है।
अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उप्र के बुलंदशहर में पिछले छह दिनों से लापता लगभग 13 साल की एक किशोरी का शव एक गड्ढे में मिलने से प्रदेश दहल गया है। यह अति दुःखद है। उन्होंने कहा कि उप्र में आपराधिक गतिविधियां भाजपा की निष्फल सरकार को ठेंगा दिखा रही हैं। इस बार भाजपा सरकार को महिलाएं ही गिराएंगी।
उप्र के बुलंदशहर में पिछले 6 दिनों से लापता लगभग 13 साल की एक किशोरी का शव एक गड्ढे में मिलने से प्रदेश दहल गया है। अति दुःखद!
उप्र में आपराधिक गतिविधियाँ भाजपा की निष्फल सरकार को ठेंगा दिखा रही हैं।
इस बार भाजपा सरकार को महिलाएँ ही गिराएँगी।#नहीं_चाहिए_भाजपा
पढ़ें :- Turkey-Syria Earthquake : मलबे में दबी मां ने मरने से पहले बच्चे को दिया जन्म, देखें Emotional VIDEO
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 3, 2021
इससे पहले अखिलेश यादव ने हाथरस प्रकरण को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ‘हाथरस की बेटी’ के बाद अब वहीं की एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत पर पिता की सरेआम हत्या कर दी गई। बेटी रोते हुए न्याय की गुहार लगाती रही। यह कांड भाजपा के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इधर ध्यान नहीं है। वे बंगाल और केरल में भ्रमित करने के लिए चुनाव प्रचार में जा रहे हैं।