मुंबई: बॉलीवुड कई की स्टार्स ऐसे हैं जिंका नाम सुनते ही दिमाग मे फिटनेस को लेकर एक इमेज बन जाती है उन्ही मे से एक हैं अनुल कपूर। आप जानते ही होंगे कि अनिल कपूर को एवरग्रीन हीरो पुकारा जाता रहा है। लेकिन खुद अनिल कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वह एक गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं।
आपको बता दें, ये बीमारी कोई आज की नहीं है। बल्कि बीते 10 साल से अनिल कपूर इस बीमारी से लड़ रहे हैं। अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें 10 साल से एकिलिस टेंडन की समस्या है। इसके लिए ठीक होने का एक ही उपाय है वो है सर्जरी। कई बड़े डॅाक्टर ने अनिल कपूर को सर्जरी करने का सुझाव दिया।
हालांकि खुद पर विश्वास रखते हुए अनिल कपूर ने बिना किसी सर्जरी के इस बीमारी से राहत पा ली है। खुद इसका खुलासा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया है। चलिए जानते हैं कि अनिल कपूर ने क्या लिखा है। साथ ही उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है कैसे इस बीमारी के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर सबसे अधिक ध्यान दिया है।
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैं पिछले 10 सालों से अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहा था। दुनिया भर के डॅाक्टर्स ने मुझे सलाह दी कि ये ऐसे ठीक नहीं होगा। मुझे सर्जरी करानी पड़ेगी।
https://www.instagram.com/p/CF4WOqEhXjx/
उन्होंने आगे लिखा कि डॅाक्टर मुलर ने मेरा अच्छी तरह से उपचार किया। मुझे गाइड किया। उनकी मदद से बिना कोई सर्जरी कराए मैं ठीक से चलने लगा। फिर दौड़ने लगा और अब स्किपिंग भी आराम से कर ले रहा हूं।