1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Anil Kapoor की लाड़ली आज करण बूलानी संग रचाएंगी शादी, जुहू स्थित घर में लेंगी सात फेरे

Anil Kapoor की लाड़ली आज करण बूलानी संग रचाएंगी शादी, जुहू स्थित घर में लेंगी सात फेरे

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) दुल्हन बनने जा रही हैं। रिया अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) से शादी करने जा रही हैं। खबरों के अनुसार दोनों जुहू स्थित घर (house in juhu) में 14 अगस्त को सात फेरे लेने की तैयारी कर ली।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) दुल्हन बनने जा रही हैं। रिया अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) से शादी करने जा रही हैं। खबरों के अनुसार दोनों जुहू स्थित घर (house in juhu) में 14 अगस्त को सात फेरे लेने की तैयारी कर ली।

पढ़ें :- सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर आया नया अपडेट, इस महिने से शुरु होगी शूटिंग

अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बड़ी बेटी सोनम कपूर ने 2018 में शादी की थी वहीं अब उनकी छोटी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) भी 7 जन्मो के बंधन में आज बांध जाएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)


आपको बता दें,  इस शादी में परिवार के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। रिया और करण लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फैन्स को दोनों की शादी का इंतजार था।रिया कपूर और करण बूलानी पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में हैं।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के डिपफेक वीडियो मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)


सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। करण बूलानी एक निर्देशक और प्रोड्यूसर हैं। वहीं रिया कपूर भी एक प्रोड्यूसर हैं और अपना एक फैशन ब्रांड भी चलाती हैं।


करण बूलानी ने आयशा और वेकअप सिड जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...