अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी के एज साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस खूब बधाईयां दे रहे हैं। दोनों की शादी ही नहीं इनकी लव स्टोरी भी खूब चर्चाओं में रही। हर दिन दिन इनकी लव स्टोरी की खबरें सामने आती थीं। आइए जानते हैं कि इनके बारे में...
Ankita Lokhande and Vicky Jain Story: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी के एज साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस खूब बधाईयां दे रहे हैं। दोनों की शादी ही नहीं इनकी लव स्टोरी भी खूब चर्चाओं में रही। हर दिन दिन इनकी लव स्टोरी की खबरें सामने आती थीं। आइए जानते हैं कि इनके बारे में…
14 दिसंबर के दिन शादी के बंधन में बंधी
बता दें कि, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आज के दिन यानी 14 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की आज पहली सालगिरह है। इस मौके पर इनकी लव स्टोरी की भी खूब चर्चाएं हो रही हैं।
इस तरह बढ़ी थी दोनों में नजदीकियां
बता दें कि, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच उस समय नजदीकियां बढ़ीं जब दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत संग अपने ब्रेकअप फेज से उबर रही थीं। इन सब से खुद को निकालने के लिए एक्ट्रेस एक फ्रेंड की पार्टी में शामिल हुई थीं। इसी पार्टी से अंकिता और विक्की के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और साल 2018 में अंकिता ने विक्की के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी।