1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Farm Laws: सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का एलान,कहा- किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की याद में बनेगा मेमोरियल

Farm Laws: सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का एलान,कहा- किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की याद में बनेगा मेमोरियल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार प्रकाश पर्व के मौके पर राष्ट्र को संबोधित किया और इस दौरान तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा कर दी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

arm Laws: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार प्रकाश पर्व के मौके पर राष्ट्र को संबोधित किया और इस दौरान तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा कर दी। किसानों प्रति सम्मान जताते हुए पंजाब के पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मेमोरियल वनाने की बात कही। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला, सबसे लंबे, शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत है, जिसकी शुरुआत पंजाब में किसानों ने की थी। अन्नदाता को मैं सलाम करता हूं।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान जिन किसानों ने जान गंवाई है उनकी याद में मेमोरियल बनाया जाएगा। मृतक किसानों के परिवार के एक सदस्य को पंजाब सरकार नौकरी देगी। किसान संगठनों का कहना है कि आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसानों की जान गई है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि संसद में जब तक ये कानून रद्द नहीं होता है तब तक इनपर विश्वास नहीं किया जा सकता है। कानून के जरिए MSP मिलना चाहिए।

उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को निशाने पर लेते कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोपलगाया कि अकाली दल और कैप्टन अमरिंदर सिंह एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। पहले भी साथ थे अब भी साथ ही हैं। पंजाब को लूटने के लिए ये इकट्ठे हो जाते है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...