1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ममता बनर्जी का ऐलान, कहा-हर दो महीने बाद पहुंचेंगी दिल्ली, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिया ये नारा

ममता बनर्जी का ऐलान, कहा-हर दो महीने बाद पहुंचेंगी दिल्ली, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिया ये नारा

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) पांच दिनों के दिल्ली दौरे के बाद वापस लौट आईं हैं। पश्चिम बंगाल (West Bengal) पहुंचते ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह हर दो महीने में दिल्ली (Delhi) पहुंचेगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर अभी से ही विपक्ष अपनी पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुट गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) पांच दिनों के दिल्ली दौरे के बाद वापस लौट आईं हैं। पश्चिम बंगाल (West Bengal) पहुंचते ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह हर दो महीने में दिल्ली (Delhi) पहुंचेगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर अभी से ही विपक्ष अपनी पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुट गया है।

पढ़ें :- West Bengal Voting LIVE : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ पर मारपीट; TMC ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

विपक्ष के नेता के रूप में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) दिख रहीं हैं। लिहाजा, वह विपक्ष को एकजुट करने में जुटी हुई हैं। विपक्ष का चेहरा बनने की कोशिश में जुटीं ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ का नारा दिया है।

बता दें कि, ममता बनर्जी  (Mamata Banerjee) पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं हैं। पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करने वालीं ममता बनर्जी अब दिल्ली पहुंचने की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में वह विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहीं हैं।

दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी  (Chief Minister Mamata Banerjee) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। इसके साथ ही एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से भी वो फोन पर बातचीत करेंगी। गौरतलब है कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए ममता बनर्जी पूरी जोरशोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं।

पढ़ें :- Murshidabad Ram Navami Clashes : मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हुई हिंसा, शोभायात्रा में धमाका और पथराव...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...