1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सांसद नवनीत राणा पर एक और FIR दर्ज, बढ़ी मुश्किलें

सांसद नवनीत राणा पर एक और FIR दर्ज, बढ़ी मुश्किलें

मुंबई से शुरू हनुमान चालीसा विवाद अब पूरे देश में फैल चुका है। जिसको लेकर जगह-जगह विवाद हो रहा है। जिसके कारण सांसद नवनीत राणा को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

मुंबई। मुंबई से शुरू हनुमान चालीसा विवाद अब पूरे देश में फैल चुका है। जिसको लेकर जगह-जगह विवाद हो रहा है। जिसके कारण सांसद नवनीत राणा को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं रविवार को एक बार फिर नवनीत राणा के ख़िलाफ़ एक और मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उन पर सरकारी काम में दाखिल देने का आरोप लगाया गया है। जिसके कारण IPC की धारा 353 के तहत FIR दर्ज की गई है।

पढ़ें :- Breaking News : बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, जानें किसके खाते में आई कितनी सीट, देखें पूरी सूची

दरसल महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कहा कि देखिए 2 घटनाएं हुई हैं। एक तो हनुमान चलीसा के बहाने दंगा भड़काने की कोशिश की गई है। जिसके कारण राणा दंपति पर FIR दर्ज का गई है।

साथ ही उन्होंन यह भी कहा कि इस मामले में समझदारी दिखाने की जरूरत है। गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कहा कि बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर पथऱाव हुआ, ये किसने किया इसकी जांच चल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...