1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक और छोटे राजनीतिक दल ने समाजवादी पार्टी को दिया समर्थन, कहा- भाजपा को हराना ही हमारा मकसद

एक और छोटे राजनीतिक दल ने समाजवादी पार्टी को दिया समर्थन, कहा- भाजपा को हराना ही हमारा मकसद

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बड़े दलों से गठबंधन के सवाल पर बार बार मीडिया से एक बात कहते नजर आ रहे हैं। अखिलेश ने पूरा मन बना लिया है कि वो अगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव में बड़े दलों के ऊपर छोटे दलों को तवज्जों देंगे।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बड़े दलों से गठबंधन के सवाल पर बार बार मीडिया से एक बात कहते नजर आ रहे हैं। अखिलेश ने पूरा मन बना लिया है कि वो अगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव में बड़े दलों के ऊपर छोटे दलों को तवज्जों देंगे। बड़े दलों के साथ उनका पिछले चुनावों का अनुभव अच्छा नहीं रहा था। छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ने के सिलसिले में सपा के साथ आज एक और छोटा दल जुड़ गया है। ‘आदिम समाज पार्टी’ नामक दल ने समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) को समर्थन देने का ऐलान किया है। आदिम समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज कौल ने आज अखिलेश यादव से मुलाकात की।

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : हाईस्कूल में प्राची निगम और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां देखे टॉपर लिस्ट

अपनी पार्टी का सपा के साथ चुनाव में जानें के ऐलान के बाद कौल ने कहा कि हम सबका लक्ष्य भाजपा को सत्ता से बाहर करने का है। इस दौरान अखिलेश ने भी भाजपा पर जम कर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा(BJP) के राज में चौबिसों घंटे जनता को ठगा जा रहा है। किसान, नौजवान, गरीब, व्यापारी सभी परेशान है। अपराधियों को खुली छूट है और प्रशासन तंत्र कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पंगु साबित हो रहा है। महिलाओं की जिंदगी(Life) सर्वाधिक असुरक्षित है। भाजपा ने प्रदेश को बर्बादी और बदनामी में ढकेल दिया हैं, जनता अब उससे मुक्ति चाहती है। सन् 2022 के विधान सभा चुनावों में भाजपा को हर हाल में सत्ता से बाहर हो जाना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...