1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Anupamaa Actress Madhavi Gogate Death: कोरोना ने ली एक और कलाकार की जान, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

Anupamaa Actress Madhavi Gogate Death: कोरोना ने ली एक और कलाकार की जान, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' (Anupamaa) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। शो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस माधवी गोगटे का निधन (Madhavi Gogate passed away) हो गया है। माधवी गोगटे 21 नंवबर को इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गईं। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Anupamaa Actress Madhavi Gogate Death: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। शो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस माधवी गोगटे का निधन (Madhavi Gogate passed away) हो गया है। माधवी गोगटे 21 नंवबर को इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गईं। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

पढ़ें :- Alaya Furniturewala Hot Pic: फ्लोरल कार्गो स्कर्ट में अलाया फर्नीचरवाला ने गिराई बिजली, वायरल हुई तस्वीरें

खबरों के अनुसार माधवी कुछ दिनों से कोरोनावायरस से संक्रमित थीं और मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती थीं। वह 58 साल की थीं और कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी थीं।

माधवी गोगटे के निधन पर रुपाली गांगुली ने शोक जताया हैं। उन्होंने माधवी गोगटे को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है। रुपाली गांगुली ने लिखा, बहुत कुछ अनकहा रह गया। सद्गति माधवीजी।

माधवी गोगटे मनोरंजन जगत से लंबे समय से जुड़ी हुई थीं। उन्हें एकता कपूर के सीरियल ‘कहीं तो होगा’ से लोकप्रियता मिली थी। वह कोई अपना सा, ऐसा कभी सोचा ना था, कहीं तो होगा और अनुपमा जैसे कई टीवी सीरियल्स में अहम किरदार निभा चुकी थीं।

पढ़ें :- Salman Khan Video: गोली चलने के बाद कड़ी सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...