1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अनुष्का ने दिखाई पति विराट को अपनी भुजाओं की ताकत, VIDEO देख फैंस बोले- शक्तिमान

अनुष्का ने दिखाई पति विराट को अपनी भुजाओं की ताकत, VIDEO देख फैंस बोले- शक्तिमान

मां बनने के बाद एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गईं हैं। हाल ही में मां बनीं अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार बिहाइंड-द-सीन वीडियो शेयर किया है, जहां उन्हें अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली को उठाते हुए देखा जा सकता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: मां बनने के बाद एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गईं हैं। हाल ही में मां बनीं अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार बिहाइंड-द-सीन वीडियो शेयर किया है, जहां उन्हें अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली को उठाते हुए देखा जा सकता है।

पढ़ें :- अपने लुक से फैंस के दिलो पर कहर ढा रही हैं शमा सिंकदर

अनुष्का शर्मा ने वीडियो को कैप्शन दिया है: डिड आई डू इट? अनुष्का शर्मा 11 जनवरी को बेटी की मां बनी हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी का नाम वमिका रखा है। अब अनुष्का शर्मा काम पर लौट आई हैं, हाल ही में अनुष्का शर्मा वैनिटी वैन के बाहर स्पॉट की गईं। पहले खबरें थीं कि अनुष्का शर्मा मई में काम पर लौटेंगी मगर अनुष्का ने मार्च में ही शूटिंग शुरू कर दी है।

वैसे अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई बड़े ब्रैंड के लिए शूटिंग कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही थीं जिसमें एक्ट्रेस वाइट टॉप और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं। अनुष्का ने वाइट कलर का मास्क भी लगाया हुआ है।


अनुष्का ने पोनीटेल की है और सफेद स्नीकर्स पहनी नजर आईं। अनुष्का बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को बिल्कुल अलग रखती हैं और दोनों में बहुत अच्छा तालमेल बनाकर रखती हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी का नाम वमिका रखा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...