1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. महेंद्र सिंह धोनी के लिए कोई भी खा सकता है गोली,भारतीय टीम के क्रिकेटर ने कही बड़ी बात

महेंद्र सिंह धोनी के लिए कोई भी खा सकता है गोली,भारतीय टीम के क्रिकेटर ने कही बड़ी बात

महेंद्र सिंह धोनी वो नाम है जो दुनिया के बेस्ट कप्तानों की लिस्ट में हमेशा ऊपर लिया जायेगा। आईसीसी की सभी ट्राफी धोनी के नाम पर दर्ज है। वन डे क्रिकेट विश्वकप,टी20 विश्वकप और चैंपियनस ट्राफी इन तीनों में भारत को जीत दिलाकर धोनी ने भारतीय क्रिकेट में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखवाया है। विराट कोहली,रोहित शर्मा,आर अश्विन,रविंद्र जडेजा और ना जानें कितने खिलाड़ियों को धोनी ने तरासा।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी वो नाम है जो दुनिया के बेस्ट कप्तानों की लिस्ट में हमेशा ऊपर लिया जायेगा। आईसीसी की सभी ट्राफी धोनी के नाम पर दर्ज है। वन डे क्रिकेट विश्वकप,टी20 विश्वकप और चैंपियनस ट्राफी इन तीनों में भारत को जीत दिलाकर धोनी ने भारतीय क्रिकेट में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखवाया है। विराट कोहली,रोहित शर्मा,आर अश्विन,रविंद्र जडेजा और ना जानें कितने खिलाड़ियों को धोनी ने तरासा।

पढ़ें :- क्या MS Dhoni संन्यास से लेंगे यूटर्न और खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप? कप्तान रोहित शर्मा के बयान से मचा बवाल

धोनी ने ना सिर्फ इनकी मदद की बल्कि इनको बेहतर लय में आने के लिए अनगिनत मौके उपलब्ध कराये। उन्हीं तरासे खिलाड़ियों में से एक क्रिकेटर ने धोनी के लिए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी धोनी के लिए अपने सीने पर गोली भी खा सकता है। ये क्रिकेटर कोई और नहीं भारत के ओपनर बल्लेबाज और आईपीएल के पंजाब टीम के कप्तान केएल राहुल हैं। कर्नाटक के इस बल्लेबाज का कहना है कि जब भी कप्तान का नाम लिया जाता है तो उनके दिमाग में सिर्फ धोनी का नाम आता है।

उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ी बिना कुछ सोचे धोनी के लिए गोली खा सकते हैं। राहुल ने आगे कहा, ‘मैंने उनसे उतार-चढ़ाव के समय में विनम्र रहना सीखा है, उन्होंने सभी चीजों से ऊपर अपने देश को रखा जो अविश्वसनीय है।’ राहुल ने धोनी की कप्तानी में साल 2014 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। यही नहीं, धोनी की अगुवाई में ही राहुल ने अपने वनडे डेब्यू मुकाबले में शतक जड़ा था। केएल ने अपने टी-20 करियर की शुरुआत भी धोनी के कप्तान रहते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ की थी। राहुल आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम के कप्तान हैं।

 

पढ़ें :- आज LSG और CSK के बीच आर-पार का मुकाबला; हेड टू हेड रिकॉर्ड से लेकर पिच रिपोर्ट तक, जानें पूरी डिटेल्स
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...