1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. करीना करिश्मा के अलावा कपूर खानदान की ये खूबसूरत बेटी कर सकती थी बडी-बड़ी एक्ट्रेस की छुट्टी पर अफसोस…!

करीना करिश्मा के अलावा कपूर खानदान की ये खूबसूरत बेटी कर सकती थी बडी-बड़ी एक्ट्रेस की छुट्टी पर अफसोस…!

अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर भी कपूर खानदान की बेटी हैं वो देखने में इतनी ज्यादा खूबसूरत और क्लासी हैं कि जो भी उन्हें देखे बस देखता ही रह जाए।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान अपनी एक अलग पहचान रखता है इस परिवार से आनेवाली करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड की कामयाब और मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार है।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

अपनी बेमिसाल खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की बदौलत करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर लाखों करोड़ों दर्शकों के दिलों में राज कर रही हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कपूर खानदान की एक और बेटी के बारे में, जो बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देने की काबिलियत रखती है।

खूबसूरत और क्लासी हैं रिद्धिमा कपूर

दरअसल अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर भी कपूर खानदान की बेटी हैं वो देखने में इतनी ज्यादा खूबसूरत और क्लासी हैं कि जो भी उन्हें देखे बस देखता ही रह जाए।

रिद्धिमा कपूर की खूबसूरती को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर वो फिल्मों में होती तो बड़ी-बड़ी हीरोइनों की छुट्टी कर सकती थीं और कामयाबी के मामले में वो अपनी बहनों करीना और करिश्मा से आगे निकल सकती थीं।

हालांकि रिद्धिमा कपूर ने फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा जबकि उनके भाई रणबीर कपूर फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।


आपको बता दें कि रिद्धिमा और करीना कपूर की उम्र में सिर्फ 6 दिनों का अंतर है। रिद्धिमा करीना से सिर्फ 6 दिन बड़ी हैं। यही वजह है कि रिद्धिमा, करीना और रणबीर के बीच आपस में खूब पटती है।

एक अच्छी पत्नी और मां हैं रिद्धिमा

रिद्धिमा कपूर ने फिल्मों में कभी अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा बल्कि उन्होंने फैशन डिजाइनिंग को अपने करियर के तौर पर चुना। रिद्धिमा कपूर ने साल 2006 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी कर ली।


रिद्धिमा कपूर और भरत साहनी की पांच साल की बेटी सामरा बेहद क्यूट हैं और सुंदरता में वो अपनी मां रिद्धिमा और नानी नीतू सिंह पर गई हैं। फिल्मी दुनिया से दूर रिद्धिमा एक अच्छी मां और पत्नी बनकर अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं।

पढ़ें :- video : पति संग रोमांस में डूबी भाग्यश्री, वायरल हुआ वीडियो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...