1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मस्जिद एरिया के अलावा ताजमहल में कहीं और नमाज पढ़ने की छूट नहीं : एएसआई

मस्जिद एरिया के अलावा ताजमहल में कहीं और नमाज पढ़ने की छूट नहीं : एएसआई

ताजमहल में एक बार फिर नमाज पढ़ने का मामला गरमाया हुआ है। सोशल मीडिया पर नमाज पढ़ते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में डॉ. राजकुमार पटेल, अधीक्षक एएसआई आगरा ने बताया कि ताजमहल में नमाज के लिए सिर्फ मस्जिद का एरिया नियत है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

आगरा। ताजमहल में एक बार फिर नमाज पढ़ने का मामला गरमाया हुआ है। सोशल मीडिया पर नमाज पढ़ते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में डॉ. राजकुमार पटेल, अधीक्षक एएसआई आगरा ने बताया कि ताजमहल में नमाज के लिए सिर्फ मस्जिद का एरिया नियत है। इसके अलावा किसी अन्य एरिया में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि के लिए क्षेत्र अधिकृत नहीं है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:विधायक ने बनाई रणनीति,कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

भीड़ के दिनों में स्टाफ बढ़ाने की कोशिश करेंगे जिससे ऐसी घटना न हो। उन्होंने बताया कि मैं ताजमहल पर रविवार करीब सुबह 9:30 से लेकर 1 बजे तक था। घटना की जो वीडियो वायरल हो रही है, वो हमारे संज्ञान में नहीं आया। ऐसी कोई घटना होती है तो हम उन्हें रोकते हैं।

पढ़ें :- मथुरा लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी चुनाव आयोग के आदेशों की उड़ा रहे हैं धज्जियां, बांटे जा रहे हैं नोट 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...